लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए किया मतदान : मोदी
बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए किया मतदान : मोदी
एजेंसी    14 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिले प्रचंड बहुमत के लिए बिहार के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राजग को प्रचंड बहुमत देकर गर्दा उड़ा दिया है और अब गठबंधन उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
श्री मोदी ने बिहार में राजग को ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मतदाताओं ने विकसित बिहार और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है।
उन्होंने कहा "मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से राजग को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था। बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास बिहार... के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम राजग के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं इसलिए आज बिहार ने बता दिया है —फिर एक बार राजग सरकार।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में कुछ दलों ने राजनीति करने के लिए तुष्टीकरण वाला फार्मूला बनाया था लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक फार्मूला दिया है और यह महिला और युवाओं का फार्मूला है। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश राजग को दिया है।
श्री मोदी ने कहा "मैं बहुत विनम्रता से राजग के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज बिहार, देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है, और इनमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वाले पुराने और सांप्रदायिक फार्मूले को ध्वस्त कर दिया है। मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं।"






Comments

अन्य खबरें

रुपया पांच पैसे मजबूत
रुपया पांच पैसे मजबूत

मुंबई.... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 4.75 पैसे की मजबूती के साथ 88.66 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले लगातार दो कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा कमजोर हुई थी। गुरुवार को

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन तंत्र हो रहा मजबूत : रेखा गुप्ता
दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन तंत्र हो रहा मजबूत : रेखा गुप्ता

लीड नयी दिल्ली.... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के स्वच्छ तथा आधुनिक सार्वजनिक परिवहन तंत्र को और मजबूत बनाते हुए आज दिल्ली के इलेक्ट्रिक बस बेड़े में 50 नयी

बिहार में विश्वास, विकास और सुशासन की प्रचंड जीत : आठवले
बिहार में विश्वास, विकास और सुशासन की प्रचंड जीत : आठवले

नयी दिल्ली... रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-राजग को मिली प्रचंड जीत को

रुपया आठ पैसे टूटा
रुपया आठ पैसे टूटा

मुंबई.... अंतरबैंकिग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 8.25 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.7075 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। पिछले कारोबारी दिवस