लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आदर्शों और मूल्यों पर आधारित राजनीति समय की आवश्यकता:वेंकैया
आदर्शों और मूल्यों पर आधारित राजनीति समय की आवश्यकता:वेंकैया
एजेंसी    10 Jan 2024       Email   

नयी दिल्ली।  पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित को सर्वाेपरि रखने का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि आदर्शों और मूल्यों की राजनीति समय की आवश्यकता है। श्री नायडू ने आज महाराष्ट्र के पुणे में युवा नेतृत्व संसद के 13 वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय विकास के मुद्दों पर एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को उल्लेख किया और कहा कि यह समय की बड़ी जरुरत है।

बार-बार राजनीतिक दल बदलने वाले नेताओं पर टिप्पणी करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद, राज्य विधानसभाओं और विधान परिषदाें को मिलाकर लोकतंत्र के मंदिर का निर्माण होता है और इसकी गरिमा बनायें रखने का दायित्व निर्वाचित प्रतिनिधियों पर है। उन्होंने सभी सांसदों और जन प्रतिनिधियों से प्रत्येक मंच पर बहस का स्तर ऊंचा बनाने का अनुराेध किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विमर्श, चर्चा और निर्णय महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में चारों तरफ आदर्शों और मूल्यों में गिरावट आ रही है। आम जनता में राजनेतओं में भरोसा घट रहा है। इस घटाने के लिए अगली पीढी के लिए सोचा जाना चाहिए और गरिमा के साथ काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि राजनीति सामाजिक जीवन में बदलाव लाने का उपकरण है। इसके लिए लोकतंत्र की नींव बहुत मजबूत होनी चाहिए।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर