लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पंचकूला में 24मार्च को मनाया जाएगा विश्व कबड्डी दिवस
पंचकूला में 24मार्च को मनाया जाएगा विश्व कबड्डी दिवस
एजेंसी    20 Mar 2024       Email   

चंडीगढ़।  हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में 24मार्च को विश्व कबड्डी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय होंगें। होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एचआईपीएसए) और विश्व कबड्डी संगठन इस वर्ष के आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन कर रहे हैं।

एचआईपीएसए की अध्यक्ष सुश्री कॉथी डी सुरेश ने यह जानकारी बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व कबड्डी दिवस समारोह का लक्ष्य एक अनोखा आयोजन करना और कबड्डी प्रदर्शनी मैच में सर्वाधिक खिलाड़ियों को शामिल करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का प्रयास करना है। गिनीज ने 84 खिलाड़ियों के लिए रिकॉर्ड बेंचमार्क निर्धारित किया हुआ है।

आयोजकों का प्रयास इससे ज़्यादा खिलाड़ियों को शामिल करने का है। इस प्रयास को 24 मार्च को सुबह 11 बजे गिनीज टीम के निर्णायकों की उपस्थिति में शुरू किया जाएगा और सफल होने पर उसी दिन भारत का कबड्डी में विश्व रिकॉर्ड बनेगा। अब तक इस आयोजन के लिए 154 प्रतिभागियों का चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि यह प्रतीकात्मक रहेगा क्योंकि 77-77 खिलाड़ियों की दो टीमें खेलेंगी जोकि हमारी आजादी के 77वें वर्ष के प्रतीक को दर्शाता है। विश्व कबड्डी संगठन के विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। विश्व कबड्डी संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक दास ने बताया कि खेलने वाली दोनों टीमों के नाम टीम अर्जुन और टीम अभिमन्यु है।

उन्होंने बताया कि इस कबड्डी खेल विश्व रिकॉर्ड बनने पर इसे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है, जिसके बाद इस खेल का विस्तार विभिन्न महाद्वीपों के देशों में हो पाएगा। वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने अपनी उत्सुकता दिखाई है और मेजबान देश ओलंपिक में एक खेल को शामिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि एचआईपीएसए एक वार्षिक फीचर के रूप में एक वैश्विक महिला कबड्डी लीग शुरू करेगा और पहला सीज़न भारत में जुलाई के महीने में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के 15 से अधिक देशों की महिला प्रतिभागी शामिल होंगी।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म