लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सात देशों के प्रतिनिधियों ने देखा भाजपा का प्रचार अभियान
सात देशों के प्रतिनिधियों ने देखा भाजपा का प्रचार अभियान
एजेंसी    22 Apr 2024       Email   

नयी दिल्ली.... भारत के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं अध्ययन करने के लिए रूस एवं बंगलादेश सहित सात देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल राजस्थान में जोधपुर की तीन दिन की यात्रा पर आया है।

भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने यहां एक बयान में कहा कि भारत में विभिन्न मिशनों से राजनयिकों का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के लिए उद्देश्य से 22 से 24 अप्रैल, तक राजस्थान में जोधपुर की यात्रा पर रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में बंगलादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, रूस और सूरीनाम के राजनयिक प्रतिनिधि शामिल हैं।

डॉ. चौथाईवाले के अनुसार पहले भी इसी तरह के प्रतिनिधिमंडलों ने भाजपा के चुनाव प्रचार अभियानों के सफलतापूर्वक संचालन का अनुभव हासिल किया है। वर्ष 2022 के आखिर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में राज्य चुनावों के दौरान अभियान तथा नवंबर 2023 में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कई देशों के राजनयिक प्रतिनिधि ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत गये थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई पहल के अंतर्गत इन प्रतिनिधियों का दौरा हो रहा है। भाजपा की योजना आम चुनाव के आगामी चरणों के दौरान इसी तरह के प्रतिनिधिमंडल ले जाने की है।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म