लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

खडगे-राहुल ने मजदूर दिवस पर दी शुभकामनाएं
खडगे-राहुल ने मजदूर दिवस पर दी शुभकामनाएं
एजेंसी    01 May 2024       Email   

नयी दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि कांग्रेस ने श्रमिक सुधारो के लिए कई कदम उठाए हैं। श्री खडग़े ने कहा "आज का दिन मेरे लिए विशेष है। मैंने जीवन की शुरुआत मज़दूरों के अधिकारों की वकालत करते हुए की थी। केंद्र के श्रम मंत्री के रूप में मैंने श्रमिकों के जीवन को सरल एवं सुखद बनाने के कई प्रयास किए। देश की आधारशिला बनाने में हमारे श्रमिकों का अद्वितीय योगदान होता है। घंटों कड़ी मेहनत, कठिन परिश्रम और जद्दोजहद कर वो राष्ट्र निर्माण में अपनी अभिन्न भागीदारी सुनिश्चित करते है।

उन्होने कहा "18वें लोकसभा चुनाव देश के श्रमिकों, मज़दूरों और कामगारों के अधिकारों को सुरक्षित करने का मौक़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 5 न्याय और 25 गारंटी दी है। हमारा 'श्रमिक न्याय' ख़ासकर मज़दूरों को पर्याप्त पारिश्रमिक और उनका शोषण से बचाने के लिए अनेकों क्रांतिकारी कदम लेकर आया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा "कांग्रेस की गारंटी है कि हमारी सरकार बनने के बाद हम मज़दूरों, कामगारों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले बहन-भाईयों का आत्मसम्मान सुनिश्चित करेंगे। श्रमिक न्याय के अंतर्गत इन 5 गारंटी को अक्षरशः लागू करेंगे।

श्री गांधी ने कहा "सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस की श्रमिक न्याय गारंटियां देश के सच्चे निर्माताओं की बेबसी की बेड़ियों को तोड़ कर उनकी मेहनत और उनके पसीने के न्याय करेंगी। 400 प्रतिदिन मेहनताना मनरेगा मज़दूर भी शामिल हैं। इसके अलावा 25 लाख तक का मुफ्त इलाज हमारा संकल्प है कि ‘भारत बनाने वालों’ को देश की समृद्धि में हिस्सा मिले और उनका जीवन सुरक्षित एवं खुशहाल बने।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म