लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

04 जून को भाजपा होगी 400 पार, साइकिल हो गयी है पंचर: केशव प्रसाद मौर्य
04 जून को भाजपा होगी 400 पार, साइकिल हो गयी है पंचर: केशव प्रसाद मौर्य
एजेंसी    06 May 2024       Email   

बहराइच.....उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि 04 जून को भाजपा 400 के पार जायेगी। अब साइकिल पंचर हो गयी है और हाथी बूढ़ा हो चला है।

यहां बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा में कारीकोट मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चार जून को भाजपा 400 पार जा रही है, साइकिल पंचर हो गयी है और हाथी बूढ़ा हो चला है। उपमुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, विधायक सरोज सोनकर, प्रत्याशी आनंद गौड़, पिंटू मौर्य और अभिषेक मौर्य ने स किया।इसके बाद भगवान बुद्ध की स्मृति चिन्ह दी गई।

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब जनता, किसान और व्यापारी भाजपा के साथ है। भाजपा ने सभी वर्ग को साथ लेकर काम किया है। ऐसे में भाजपा ने बहराइच सुरक्षित सीट से युवा और पढ़े लिखे डॉक्टर आनंद गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। सभी लोग भारी मतों से उन्हें सांसद बनाएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास किया है और फिर विकास ही करेगी। भाजपा की ही सरकार जनता बनवाएगी। उप मुख्यमंत्री ने पूर्व कांग्रेस के नेता प्रमोद कृष्णम के द्वारा दिए गए बयान के बारे में कहा कि कांग्रेस की सरकार फिलहाल आने वाली नहीं है। अगर आ भी गई तो वह राम मंदिर और धारा 370 पर कुछ नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही चाहती है कि राम मंदिर के स्थान पर संग्रहालय बने, लेकिन यह सनातन समाज की एकजुटता का संदेश है कि अयोध्या में राम लला विराजमान हुए हैं। सभा के बाद उन्होंने भीड़ का अभिवादन किया और जनता से मिलते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म