लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने प्रियंका करेंगी रायबरेली में लंबा प्रवास
कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने प्रियंका करेंगी रायबरेली में लंबा प्रवास
एजेंसी    06 May 2024       Email   

रायबरेली.... वर्तमान लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष को मजबूत करने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का आज रायबरेली में आगमन हो रहा है और वह यहाँ कई दिन प्रवास करेंगी।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष को मजबूत करने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस से रायबरेली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राहुल गांधी तथा अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के लिए प्रचार प्रसार करने आज से कुछ दिन रायबरेली में प्रवास करेंगी और इस दौरान जनता से रूबरू होंगी।

गौरतलब है कि रायबरेली संसदीय क्षेत्र से राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की सीट से नामांकन किया है। यह कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है जहां से राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी, दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी सांसद रहे है। इसके अलावा यहां से गांधी परिवार के अन्य रिश्तेदार अरुण नेहरू शीला कौल आदि भी सांसद चुने गए थे। तीन बार को छोड़ कर यह सीट हमेशा कांग्रेस के पास रही है।

राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दिनेश प्रताप सिंह 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके है। उस दौरान मोदी लहर के बावजूद सोनिया गांधी विजयी हुई थी। दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली के ही रहनेवाले है।

अमेठी में कांग्रेस ने किशोरीलाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। किशोरीलाल करीब 40 वर्षों से गांधी परिवार के करीबी है और राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी व उनके पारिवारिक मित्र कैप्टन सतीश शर्मा आदि के लिए काम कर चुके है। रायबरेली और अमेठी के चप्पे चप्पे से और यहां की राजनीति से वाकिफ व उंसमे खासा दखल रखने वाले किशोरी लाल भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनावी मैदान में है।

पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी तीन चार दिन रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुक कर पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करेंगी। इस दौरान वह जनसभाएं व रोड शो भी करेंगी और डोर टू डोर जनता के बीच जा कर अपने भाई राहुल और किशोरी लाल के लिए वोट मांगेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा और मतदाताओ पर कांग्रेस अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म