लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन एवं स्वीप प्रयागराज ने चलाया संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान
सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन एवं स्वीप प्रयागराज ने चलाया संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान
Daily News Network    06 May 2024       Email   

प्रयागराज । मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन एवं स्वीप प्रयागराज ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। सोमवार को झूँसी स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में छात्र- छात्राओं एवं स्कूली शिक्षकों के बीच मतदाता जागरूकता को लेकर संगोष्ठी और उसके बाद शपथ ग्रहण का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिला निर्वाचन टीम से पी एन सिंह सहायक नोडल अधिकारी स्वीप व एल बी मौर्या सह जिला विद्यालय निरीक्षक व  स्वीप नगर प्रभारी अनुपम  परिहार ने कहा कि प्रयागराज में आमतौर पर मतदान का प्रतिशत संतोषजनक नहीं देखा जाता जो चिंतनीय विषय है। इसके लिए लगातार सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मदद फाउंडेशन के संस्थापक मंगला तिवारी ने कहा कि उनकी संस्था का ये भरसक प्रयास है की लोकतंत्र के इस त्योहार में लोगों की पूरी भागीदारी हो और प्रयागराज की कम मतदान की छवि टूटे। आने वाले दिनों में जागरूकता कार्यक्रम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर मदद फाउंडेशन की टीम से संस्थापक एवं अध्यक्ष मंगल प्रसाद तिवारी, प्रभारी बुंदेलखंड एवं जिला अध्यक्ष चित्रकूट विवेक मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुश्लेष दुबे, जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज अजय सिंह, संतोष शुक्ल, यश शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय मूछ नर्तक दुकान जी, स्वीप टीम से डॉ. राकेश पांडेय, इरशाद अहमद, अरविंद गौतम व मुकेश सिंह सहित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के डॉयरेक्टर एस के तिवारी एवम प्रिंसिपल आदि उपस्थित रहे।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म