लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जयंती पर याद किए गए डा.हर्डीकर व गुरूदेव रवीन्द्र
जयंती पर याद किए गए डा.हर्डीकर व गुरूदेव रवीन्द्र
Daily News Network    07 May 2024       Email   


विशेश्वरगंज, बहराइच। सेवादल के संस्थापक डाक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डींकर के 135वें तथा विश्व कवि रवींद्र नाथ टैगोर के 163वें जयंती पर  जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय बरगदही नेजाभार में सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों पर माल्यार्पण करके सामूहिक रूप से शैल्यूट करके देश के लोकतंत्र तथा संविधान की सुरक्षा व सम्मान की बहाली हेतु सतत् प्रयासरत रहने एवं जनमानस से राष्ट्रीय व सामाजिक सोंच को जागृति तथा विकसित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा कि डाक्टर एन एस हार्डीकर पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन हिन्दुस्तानी सेवादल जो वर्तमान में कांग्रेस सेवादल के निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने शांति निकेतन की स्थापना की थी जो अपनी तरह का शिक्षा का अद्भुत प्रयोग था। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि डाक्टर हार्डीकर का स्वदेशी आन्दोलन, राजनीतिक विचारधारा तथा सामाजिक कार्य से हमें प्रेरणा मिलती है। इसी तरह विश्व कवि रवींद्र नाथ टैगोर जिन्हें गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम के संचालक  सेवादल के पूर्व अध्यक्ष व दाण्डी यात्री इन्द्र कुमार यादव ने कहा कि टैगोर जी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी अत्यंत प्रिय थे। इस अवसर पर भोलानाथ मिश्र, लाल जी गिरि, नंद कुमार रावत, सादात अहमद, अवधराज पासवान, पेशकार मिश्र, ननके चौहान सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार ब्यक्त करते हुए दोनों हस्तियों को नमन किया।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म