लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने किया रक्तदान
Daily News Network    08 May 2024       Email   

रुपईडीहा, बहराइच। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल नेपालगंज जिला बांके में सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें पुरुष व महिला सहित 54 लोगों ने रक्तदान किया है। आपको बताते चले  नेपालगंज उप महानगर पालिका प्रशान्त बिष्ट अध्यक्ष मुख्य अतिथि ने प्रादेशिक रक्त संचार केन्द्र के प्राविधिक होमराज गिरी को खून संकलन करने वाल लिखित रूप में कहा था। मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप शाखा के सभापति कार्यक्रम आयोजक शिवकुमार वर्मा रहे। सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल शिव प्रसाद गोडिया की अध्यक्षता मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


प्रमुख अतिथि प्रमुख प्रशान्त बिष्ट ने सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल नेपालगंज शाखा में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने को कहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के केन्द्रीय सहायक महामन्त्री ऋषिराज देवकोटा, बासका खेम बिष्ट, प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा सहित  लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में प्रशांत बिशिष्ट उप महानगरपालिका वार्ड नं 6  के वार्ड अध्यक्ष समीर प्रताप सिंह, अतिथियों में प्रादेशिक रक्त संचार केन्द्र के प्राविधिक होमराज गिरी, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज जिला बाँके के सल्लाहकार पवन जायसवाल एवं समाजसेवी अभियन्ता सुदिप भट्ट सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति दर्ज करायी।


रक्तदान कार्यक्रम में सन्त शिव प्रसाद गोडिया, हिमाल खडका, आयुष थापा, मगर, धु्रब बराल, माया बराल, सागर सुनार, राजेश कश्यप, पवन कश्यप, श्यामलाल बश्याल, आकाश कश्यप सहित 54 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। केन्द्र के प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा, सुनिता कुमाई, होमराज गिरी, महेश दहित, सञ्जय बढही, बीरेन्द्र योगी द्वारा  सहयोग किया गया। कार्यक्रम में सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, दल के इन्चार्ज शंकर बस्याल ने ओ निगेटिव अपना खून 400 ग्राम एक बीमार व्यक्ति को इसके पहले दिया था।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म