लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अटल जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाली कॉंग्रेस दस साल से सत्ता से दूर, आने वाला समय भी भाजपा का-जल शक्ति मंत्री
अटल जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाली कॉंग्रेस दस साल से सत्ता से दूर, आने वाला समय भी भाजपा का-जल शक्ति मंत्री
Daily News Network    08 May 2024       Email   

बलरामपुर। दीन दयाल उपाध्याय जी ने हजारों घरों पर दस्तक दी थी तब देश को पंडित अटल बिहारी बाजपेयी मिले थे। भारतीय जनता पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। यह बातें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को तुलसीपुर मार्ग स्थित मधु विजा लॉन में आयोजित बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि सदन में सोनिया गांधी ने अटल बिहारी बाजपेयी को निकम्मा कहा था। इसी कारण 2014 से अब तक देश की जनता ने कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया है। 2024 का चुनाव राष्ट्र निर्माण का है। कांग्रेस पार्टी रामसेतु एवं राम को काल्पनिक मानती थी। पीएम बनने के बाद मोदी ने राम मंदिर बनवाकर करोड़ों हिंदुओं के आस्था का मान रखा है।

राम मंदिर बनने से सभी लोगों को फायदा पहुंचा है। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। आए दिन घोटाले होते रहते थे। एक चाय बेचने वाले ने पीएम बनने के बाद करोड़ों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में जगह-जगह बम फूटते थे। 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर देश में कहीं भी बम नहीं फूटा है। लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में श्रीनगर के लाल चौराहे पर तिरंगा नहीं लहरता था। आतंकियों के हौसले बुलंद थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद आज लाल चौक पर शान से तिरंगा फहरा रहा है। सपा और बसपा गुंडों की पार्टी है, जबकि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। योगी की सरकार में कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हो रही है। जबकि पहले की सरकारों में कांवड़ यात्रा व राम बारात पर प्रतिबंध लगाया जाता था। बूथ अध्यक्षों से कहा कि जनता के बीच जाने से कार्यकर्ताओं का कद बढ़ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की। इस दौरान लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी सदर विधायक पल्टूराम तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी अजय सिंह पिंकू चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू वरुण सिंह मोनू अवधेश तिवारी तरुण डॉ. प्रांजल त्रिपाठी विष्णुदेव गुप्ता अवधेश पाण्डेय श्याम मनोहर तिवारी गोविंद सोनकर आद्या सिंह मंजू तिवारी विनोद गिरि कृष्ण गोपाल गुप्ता राघवेन्द्र कांत सिंह समेत अनेक बूथ अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म