लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पूर्व कप्तान सरदार एवं रानी रामपाल सूरमा क्लब में शामिल
पूर्व कप्तान सरदार एवं रानी रामपाल सूरमा क्लब में शामिल
एजेंसी    13 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और महिला खिलाड़ी रानी रामपाल आगामी हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-25 सीजन के लिए कोच और सलाहकार के रूप में सूरमा हॉकी क्लब में शामिल हुए हैं। सरदार सिंह पंजाब स्थित फ्रेंचाइजी की पुरुष टीम की कमान संभालेंगे जबकि रानी महिला टीम का मार्गदर्शन करेंगी। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए मेंटर और कोच की भूमिका में नजर आयेंगे

पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने भारत के लिए 300 से अधिक मैच खेले। सरदार सिंह को हॉकी इंडिया लीग के पहले संस्करण में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। सरदार सिंह ने दिल्ली वेवराइडर्स का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2018 में संन्यास लेने के बाद भारतीय जूनियर और पांच टीमों को कोचिंग दी है। अपनी शानदार गोल स्कोरिंग क्षमता के लिए मशहूर रानी रामपाल हैं ने भारत के लिए 254 मैचों में 205 गोल किए। उन्होंने टोक्यो 2020 ओलंपिक में महिला टीम को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचने में मदद की।

रानी ने कहा, “मैं सिर्फ एक खिलाड़ी होने से परे उन क्षेत्रों का पता लगाने की कोशिश कर रही हूं जो हॉकी देता है। इसलिए जब सूरमा हॉकी क्लब के लिए मेंटर और कोच बनने का यह मौका मेरे पास आया तो मैंने इसे लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है कि देश में महिलाओं के लिए इस स्तर की लीग आयोजित की जा रही है और इससे हॉकी के मानक को ऊपर उठाने में मदद मिलेगी।  एचआईएल 2024-25 28 दिसंबर से एक फरवरी तक रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेली जाएगी।

सात साल के अंतराल के बाद आयोजित होने वाले हॉकी लीग के छठे संस्करण में पुरुषों के टूर्नामेंट में आठ और महिलाओं के टूर्नामेंट में छह टीमें भाग लेगी। महिला लीग का आयोजन पहली बार हो रहा है। सूरमा हॉकी क्लब की पुरुष टीम में अंतरराष्ट्रीय कोच के रूप में अंडर-21 बेल्जियम टीम के मुख्य कोच जेरोन बार्ट होंगे। माइकल कॉस्मा विश्लेषणात्मक कोच होंगे जबकि अर्जुन हलप्पा तकनीकी सलाहकार होंगे। पूर्व भारतीय हॉकी गोलकीपर जूड मेनेजेस महिला टीम के अंतरराष्ट्रीय कोच होंगे। वह जापानी महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच भी हैं। हरविंदर सिंह सहायक कोच होंगे जबकि सीन डांसर विश्लेषणात्मक कोच होंगे।

Comments

अन्य खबरें

काशी में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बड़ी बैठक, सुरक्षा-विकास पर मंथन
काशी में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बड़ी बैठक, सुरक्षा-विकास पर मंथन

वाराणसी: वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को सेंट्रल जोनल काउंसिल की अहम बैठक शुरू हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

ईरान-इजरायल युद्ध का असर: लखनऊ एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट की उड़ानें प्रभावित, यात्रियों के लिए अलर्ट जारी
ईरान-इजरायल युद्ध का असर: लखनऊ एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट की उड़ानें प्रभावित, यात्रियों के लिए अलर्ट जारी

लखनऊ। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों (मिडिल ईस्ट) की ओर जाने वाली कई उड़ानों में रुकावट

अदवा नदी में मछली पकड़ रहे लोग वन विभाग की टीम देखकर भागे
अदवा नदी में मछली पकड़ रहे लोग वन विभाग की टीम देखकर भागे

हलिया (मिर्ज़ापुर): थाना क्षेत्र के अदवा नदी में सोमवार को जाल डालकर मछली पकड़ रहे लोग वन विभाग की टीम को देखकर भागे वन विभाग की टीम ने अबैध रूप से नदी नालो में मछली पकड़ने वाले लोगो को सख्त लहजे में