लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ईपीएफओ सितंबर में 18.81 लाख सदस्य जोड़े
ईपीएफओ सितंबर में 18.81 लाख सदस्य जोड़े
एजेंसी    20 Nov 2024       Email   

नयी दिल्ली... कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सितंबर 2024 में 18.81 लाख नये सदस्य जोड़े हैं।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि सदस्यों की संख्या में सितंबर 2023 की तुलना में 9.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.47 लाख नई महिला सदस्य हैं। यह आंकड़ा सितंबर 2023 की तुलना में 9.11 प्रतिशत अधिक है।

शीर्ष पांच राज्यों में महाराष्ट्र 21.20 प्रतिशत सदस्य जोड़कर सबसे आगे है। इसके बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना का स्थान है।

सर्वाधिक सदस्य विशेषज्ञ सेवाएं, व्यापार - वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल या सामान्य इंजीनियरिंग उत्पाद, परिधान निर्माण, सफाई, झाड़ू लगाने की सेवाओं में लगे प्रतिष्ठान, अस्पताल, वित्तीय प्रतिष्ठान, कंपनियां, सोसायटियां, एसोसिएशन,क्लब, प्रदर्शन मंडलियां आदि से जुड़े हैं।

Comments

अन्य खबरें

काशी में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बड़ी बैठक, सुरक्षा-विकास पर मंथन
काशी में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बड़ी बैठक, सुरक्षा-विकास पर मंथन

वाराणसी: वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को सेंट्रल जोनल काउंसिल की अहम बैठक शुरू हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

ईरान-इजरायल युद्ध का असर: लखनऊ एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट की उड़ानें प्रभावित, यात्रियों के लिए अलर्ट जारी
ईरान-इजरायल युद्ध का असर: लखनऊ एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट की उड़ानें प्रभावित, यात्रियों के लिए अलर्ट जारी

लखनऊ। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों (मिडिल ईस्ट) की ओर जाने वाली कई उड़ानों में रुकावट

अदवा नदी में मछली पकड़ रहे लोग वन विभाग की टीम देखकर भागे
अदवा नदी में मछली पकड़ रहे लोग वन विभाग की टीम देखकर भागे

हलिया (मिर्ज़ापुर): थाना क्षेत्र के अदवा नदी में सोमवार को जाल डालकर मछली पकड़ रहे लोग वन विभाग की टीम को देखकर भागे वन विभाग की टीम ने अबैध रूप से नदी नालो में मछली पकड़ने वाले लोगो को सख्त लहजे में