लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

07 फरवरी 2025 को रिलीज होगी खेसारी लाल यादव की फिल्म
07 फरवरी 2025 को रिलीज होगी खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस'
एजेंसी    01 Dec 2024       Email   

मुंबई।  भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म डंस 07 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'डंस' का मोशन पोस्टर 03 दिसंबर को रिलीज होगा। वहीं, यह फिल्म 07 फरवरी 2025 को पूरे भारत में एक साथ प्रदर्शित होगी। यह एक हार्डकोर एक्शन के साथ - साथ जबरदस्त म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है। इस फिल्म में दर्शकों को बेहतरीन एक्शन के साथ-साथ ओरिजनल स्टंट भी देखने को मिलेगा।

खेसारी लाल यादव ने कहा, निर्माता-निर्देशक ने लीक से हटकर बहुत ही खूबसूरत और बेजोड़ फिल्म बनाई है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक जगह चंदौली में हुई है। यह उन ऐतिहासिक स्थलों में से एक है, जिसे हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्मों के लोग अपने लिए पवित्र तीर्थस्थल के रूप में मानते आए हैं।

फिल्म 'डंस' का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। धीरज ठाकुर ने कहा,हमने फिल्म को बड़े भव्य तरीके से शूट किया है। भोजपुरी सिनेमा की यह अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। इसमें हमने भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार्स के अलावा चंदौली के स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका दिया है।

फिल्म डंस में खेसारी लाल यादव के अलावा हिंदी सिनेमा के चर्चित कलाकार शाहवर अली , देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी,पप्पू यादव ,महेश आचार्य, विजया लक्ष्मी ,श्रद्धा नवल ,जे नीलम, प्रेम दुबे ,जे पी सिंह, गौरी शंकर ,प्रकास जैस , माही खान, चाहत, और आर्यन बाबू की प्रमुख भूमिकाएं हैं। स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही फिल्म डंस का निर्माण सुधीर सिंह ने किया है। निर्माता सुधीर सिंह इसके पहले 'दूल्हा मिलल दिलदार' सहित कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। फिल्म के छायाकार सरवनन नटराजन हैं।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित