लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

खेसारी लाल यादव की फिल्म
खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' का टीजर 12 दिसंबर को होगा रिलीज
एजेंसी    10 Dec 2024       Email   

मुंबई।  भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'डंस' का टीजर और दूसरा पोस्टर 12 दिसंबर को रिलीज होगा। फिल्म डंस का मोशन मोशन पोस्टर तीन दिसंबर को रिलीज हो गया था। जिसमें खेसारी लाल यादव एक नए लुक में नजर आ रहे थे। फिल्म के मोशन पोस्टर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर खूब वायरल हुआ था। खेसारी लाल यादव ने कहा,हमारी कोशिश हमेशा रहीं कि अपने दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए। जिस तरह से दर्शकों ने मेरी हर फिल्म को प्यार दिया है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म डंस को भी दर्शक उतना ही प्यार देंगे। इस फिल्म में दर्शकों को काफी कुछ नया दिखने वाला है।'

फिल्म का 'डंस' का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण सुधीर सिंह किया है।फिल्म के छायाकार सरवनन नटराजन हैं। फिल्म डंस में खेसारी लाल यादव के अलावा हिंदी सिनेमा के चर्चित कलाकार शाहवर अली ,समर्थ चतुर्वेदी,पप्पू यादव ,देव सिंह ,महेश आचार्य, विजया लक्ष्मी ,स्वेता नवल ,जे नीलम, प्रेम दुबे ,जे पी सिंह, गौरी शंकर ,प्रकास जैस, माही खान और आर्यन बाबू की प्रमुख भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 07 फरवरी 2025 को पूरे भारत में एक साथ प्रदर्शित होगी।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित