लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मुर्मु ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किये
मुर्मु ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किये
एजेंसी    11 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को यहां सतत और समावेशी विकास के विषयों में अनुकरणीय योगदान देने वाली पंचायतों के विभिन्न श्रेणियों में चुने गए 45 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश की लगभग 64 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है इसलिए, भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों तथा ग्रामीणों का विकास और सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि एक दशक में सरकार ने पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि आत्मनिर्भर और सक्षम स्थानीय निकायों के आधार पर ही विकसित भारत की नींव रखी जा सकती है। पंचायतों को अपने राजस्व के स्रोत विकसित कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए। यह आत्मनिर्भरता ग्राम सभाओं को आत्मविश्वास और देश को मजबूती प्रदान करेगी। राष्ट्रपति ने ‘राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार’ विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके समर्पण और प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा तथा अन्य ग्राम पंचायतों को भी ग्राम विकास की दिशा में सार्थक प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बना रही हैं। यह खुशी की बात है कि महिला प्रतिनिधि जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने उनसे पंचायतों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में अपने कर्तव्यों का निडरतापूर्वक और पूरी दक्षता के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिला पंचायत प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्यों द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रवृत्ति अभी भी कुछ स्थानों पर है। उन्होंने महिला प्रतिनिधियों से कहा कि वे ऐसी प्रथाओं को खत्म करें और खुद को स्वतंत्र नेता के रूप में स्थापित करें।

राष्ट्रपति ने कहा कि चुनाव जन प्रतिनिधियों को जनता के प्रति जिम्मेदार बनाता है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि पंचायत चुनाव समय पर और निष्पक्ष रूप से हों। उन्होंने चुनावों के दौरान और उसके बाद भी चुनावी हिंसा की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया सदैव सौहार्दपूर्ण माहौल में होनी चाहिए।

श्रीमती मुुर्मु ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था का उद्देश्य जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को जवाबदेह बनाना और प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता बड़े विश्वास के साथ अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं, अत: निर्वाचित प्रतिनिधियों का यह कर्तव्य है कि वे अपने आचरण एवं कार्यों से इस विश्वास को बनाये रखें।

राष्ट्रपति ने कहा कि देशभर में गांवों के ज्यादातर विवाद ऐसे होते हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे ग्रामीणों के बीच के विवादों को पंचायत स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार है और यह उनका कर्तव्य भी है।

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार, ग्राम ऊर्जा स्वराज विशेष पंचायत पुरस्कार, कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत पुरस्कार और पंचायत क्षमाता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार जैसी श्रेणियां शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, जल संरक्षण, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, सामाजिक न्याय, शासन और महिला सशक्तिकरण में उनके प्रयासों के लिए पंचायतों को पहचानना और प्रोत्साहित करना है।






Comments

अन्य खबरें

काशी में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बड़ी बैठक, सुरक्षा-विकास पर मंथन
काशी में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बड़ी बैठक, सुरक्षा-विकास पर मंथन

वाराणसी: वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को सेंट्रल जोनल काउंसिल की अहम बैठक शुरू हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

काशी में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बड़ी बैठक, सुरक्षा-विकास पर मंथन
काशी में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बड़ी बैठक, सुरक्षा-विकास पर मंथन

वाराणसी: वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को सेंट्रल जोनल काउंसिल की अहम बैठक शुरू हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

ईरान-इजरायल युद्ध का असर: लखनऊ एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट की उड़ानें प्रभावित, यात्रियों के लिए अलर्ट जारी
ईरान-इजरायल युद्ध का असर: लखनऊ एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट की उड़ानें प्रभावित, यात्रियों के लिए अलर्ट जारी

लखनऊ। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों (मिडिल ईस्ट) की ओर जाने वाली कई उड़ानों में रुकावट

अदवा नदी में मछली पकड़ रहे लोग वन विभाग की टीम देखकर भागे
अदवा नदी में मछली पकड़ रहे लोग वन विभाग की टीम देखकर भागे

हलिया (मिर्ज़ापुर): थाना क्षेत्र के अदवा नदी में सोमवार को जाल डालकर मछली पकड़ रहे लोग वन विभाग की टीम को देखकर भागे वन विभाग की टीम ने अबैध रूप से नदी नालो में मछली पकड़ने वाले लोगो को सख्त लहजे में