बलरामपुर संवाददाता। संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व गैर सरकारी के साथ साथ राजनीतिक पार्टियों ने भी उनके जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये। लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके जीवन शैली पर चर्चा की। वहीं जयंती में कई स्थानों पर लोगों को भोज भी कराए गए। नगर के डा भीमराव अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने धूम धाम से 134 वां जयंती मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, बौद्ध धर्म गुरु,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम, महासचिव राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष लालजी लहरी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न का दर्जा बहुत पहले मिलना चाहिए लेकिन किसी अन्य पार्टी के नेताओं ने यह काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भारत रत्न से बाबा साहब को सुशोभित करने का काम किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से जुड़े कार्यों को जैसे ही आगे बढ़ते हैं। अन्य राजनीतिक पार्टी दलों में खलबली मच जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि अन्य पार्टी के लोग केवल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के फोटो के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने का काम कर रहे हैं ताकि वह किसी तरह सत्ता में आ सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनकर लोगों को न्याय देने का रास्ता बनाया था। समितिअध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, पूर्व महामंत्री अजय सिंह पिंकू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, शासकीय अधिवक्ता पवन शुक्ला, डीपी सिंह बैस, तुलसीपुर विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ शुक्ला, विश्व मोहन द्विवेदी, सभासद नंदलाल तिवारी, नगर अध्यक्ष आनंद राज श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, धीरज मोदनवाल, सुभेंद्र मिश्रा गौरव, शिवम मिश्रा, नि वर्तमान सभासद पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी शाहिद तमाम लोग मौजूद रहे।