लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

गैर-बासमती चावल विकास कोष की प्रबंधन समिति के सदस्य बने प्रेम गर्ग
गैर-बासमती चावल विकास कोष की प्रबंधन समिति के सदस्य बने प्रेम गर्ग
एजेंसी    04 Oct 2025       Email   

नयी दिल्ली... भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (आईआरईएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गर्ग को गैर-बासमती चावल विकास कोष (एबीडीएफ) की प्रबंध समिति के सदस्य नियुक्त किये गये हैं।
इस कोष का गठन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) के अधीन किया गया है।
प्राधिकरण ने अपने सदस्यों को इसकी जानकारी देते हुये इसे समस्त चावल कारोबारियों के लिए गर्व का क्षण बताया। उसने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि भारतीय चावल निर्यातकों की आवाज सीधे गैर-बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए समर्पित नीति-निर्माण मंच पर पहुंचेगी।
समिति गैर-बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एनबीडीएफ फंड के इस्तेमाल और वैश्विक बाजारों में भारतीय चावल प्रतिस्पर्धी बने रहें इसके लिए नीति-निर्माण की निगरानी करेगी। इसके अलावा वह सरकार, एपीईडीए और उद्योग से हितधारकों के साथ संयोजन भी सुनिश्चित करेगी।
आईआरईएफ ने विश्वास जताया कि डॉ. गर्ग के समिति में शामिल होने से उसके सदस्यों और वृहत स्तर पर सभी चावल निर्यातकों के हितों की रक्षा होगी।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित