लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कनाडा की विदेश मंत्री की भारत यात्रा से पहले दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों ने की बात
कनाडा की विदेश मंत्री की भारत यात्रा से पहले दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों ने की बात
एजेंसी    11 Oct 2025       Email   

नयी दिल्ली... कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा के पहले दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों ने शनिवार को फोन पर बात की और व्यापारिक तथा आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के अवसरों की तलाश की।
सुश्री आनंद रविवार को नयी दिल्ली आ रही हैं। इससे पहले आज वाणिज्य एवं व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कनाडाई समकक्ष मनिंदर सिद्धु से बात की। इस दौरान विशेष रूप से हरित प्रौद्योगिकी, एआई, कृषि और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में आपसी सहयोग आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
श्री गोयल ने बातचीत को सफल बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी अवसर खोजने के उपायों पर चर्चा की। भारत ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और निवेश संबंध "पारस्परिक सम्मान, विश्वास और संतुलन के सिद्धांतों पर आधारित" होने चाहिये।
इससे पहले श्री सिद्धु ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि दोनों नेताओं ने आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने तथा संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत और कनाडा साथ मिलकर हरित प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कृषि, महत्वपूर्ण खनिजों तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार के नये अवसरों की तलाश कर रहे हैं।
सुश्री आनंद का भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अलावा श्री गोयल से भी मिलने का कार्यक्रम है।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित