लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चालू वित्त वर्ष में रिफंड 16 प्रतिशत घटा, शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में छह फीसदी की वृद्धि
चालू वित्त वर्ष में रिफंड 16 प्रतिशत घटा, शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में छह फीसदी की वृद्धि
एजेंसी    13 Oct 2025       Email   

नयी दिल्ली.... चालू वित्त वर्ष में 12 अक्टूबर तक आयकर रिफंड में करीब 16 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गयी और शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (या निवल प्रत्यक्ष कर संग्रह) 6.33 प्रतिशत बढ़कर 11,89,054 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
आयकर विभाग द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में 12 अक्टूबर तक 2,41,749 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया था जो इस साल समान अवधि में 15.98 प्रतिशत घटकर 2,03,107 करोड़ रुपये रहा गया।
वहीं, प्रत्यक्ष कर का कुल संग्रह 2.36 प्रतिशत बढ़कर 13,92,161 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस प्रकार निवल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 6.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कुल कर संग्रह में गैर-कॉर्पोरेट कर का योगदान 7,18,324 करोड़ रुपये (51.6 प्रतिशत) रहा जबकि कॉर्पोरेट कर का योगदान 6,42,658 करोड़ रुपये रहा। शेयरों के ट्रांजेक्शन पर लगने वाला कर 30,878 करोड़ रुपये और अन्य कर 301.12 करोड़ रुपये रहे।
आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य अवधि में कॉर्पोरेट को जारी रिफंड 1,20,781 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,40,741 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, गैर-कॉर्पोरेट को जारी रिफंड 1,20,940 करोड़ रुपये से घटकर लगभग आधे पर आ गया और 62,359 करोड़ रुपये रहा।
उल्लेखनीय है कि इस बार आयकर रिटर्न जारी करने में काफी देरी हो रही है। सरकार का कहना है कि इस बार (आंकलन वर्ष 2025-26) रिटर्न में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए गहन जांच की जा रही है, लेकिन जिनके रिटर्न में कोई समस्या नहीं है उन्हें रिटर्न जारी किया जायेगा।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित