लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने भारत, अफगानिस्तान को ललकारा
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने भारत, अफगानिस्तान को ललकारा
एजेंसी    07 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली... पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मंगलवार को भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ बयानबाजी तेज करते हुए दोनों देशों को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की चुनौती दी है।
पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक ने कई भारतीय सोशल मीडिया खातों और टेलीविजन क्लिप का सार्वजनिक रूप से नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये खाते और क्लिप पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाने के लिए एक समन्वित अभियान के हिस्से के रूप में 'रॉ एजेंटों' द्वारा चलाए जा रहे थे।
आईएसपीआर महानिदेशक ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तान में ऊपरवाले ने बड़ी बरकत दी है, तुम्हें जो करना है कर लो। दाएं से आओ, बाएं से आओ, ऊपर से आओ या नीचे से आओ। अकेले आओ या इकट्ठे आओ, अगर एक बार मज़ा न करा दिया तो पैसे वापस।"
श्री चौधरी ने कहा, "वर्ष 2026 कैसा होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हम कैसे खड़े होते हैं, हम कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। हमारे प्रतिद्वंद्वी की इच्छा स्पष्ट है। भारत आपके अस्तित्व को स्वीकार नहीं करेगा। वह कह रहा है कि मेरे दुश्मन का दुश्मन मेरा दोस्त है।"
इस बीच, तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने श्री चौधरी की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता के हाव-भाव एक जिम्मेदार सैन्य कार्यालय से अपेक्षित बयानों के विपरीत थे।
श्री मुजाहिद ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अफगानिस्तान ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करता है और पाकिस्तान के संबंधित संस्थानों से मांग करता है कि वे आधिकारिक रुख के दायरे से बाहर न निकलें। अफगानिस्तान के खिलाफ निराधार प्रचार के बजाय, अपने आंतरिक मुद्दों को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित करें।"
प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान एक संप्रभु और स्थिर देश है, जिसके पास एक मजबूत सुरक्षा ढांचा और आधिकारिक नेतृत्व है और यह अपने पूरे क्षेत्र पर पूर्ण संप्रभुता रखता है।
श्री मुजाहिद की पोस्ट में कहा गया है, "हम स्पष्ट शब्दों में कहना चाहते हैं कि अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और धमकी भरे बयान अफगान राष्ट्र को किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं। अफगानिस्तान पाकिस्तान के संबंधित संस्थानों से अपील करता है कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एक जिम्मेदार दृष्टिकोण और गंभीर बयान अपनाएं।"






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर