लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी बोले, आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं
मोदी बोले, आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं
एजेंसी    08 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का रविवार को दूसरा दिन था। पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच आज द्विपक्षीय बातचीत हुई। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर अपना रुख कड़ा किया। उन्होंने कहा आतंकवाद के बारे में हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं। भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे।
पीएम मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान तमिल भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है। मोदी ने ऑडियो-विजुअल समझौते का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि आज हुए ऑडियो-विजुअल समझौते के साथ फिल्में और संगीत, खासकर तमिल फिल्में, हमारे दिलों को और करीब लाएंगी।’ पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम को अपना दोस्त बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और मलेशिया अपने रिश्तों को नई ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में दोनों देशों के बीच सहयोग और भी जरूरी हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें मलेशिया में भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलने का अवसर मिला, जो उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों में मलेशिया के नेतृत्व के लिए स मान और अपनापन साफ दिखाई देता है जिस पर उन्हें गर्व महसूस हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत और मलेशिया के बीच कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भी दोनों देश अहम साझेदार हैं। रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार गहराता जा रहा है। पीएम मोदी ने आशियान की अध्यक्षता के लिए मलेशिया को बधाई दी और कहा कि मलेशिया के सहयोग से भारत-आसियान संबंध और मजबूत होंगे।
दोनों देशों के बीच की पुरानी दोस्ती : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-मलेशिया संबंधों की असली ताकत लोगों के बीच के रिश्तों में है। करीब 30 लाख मलेशियाई नागरिक भारतीय मूल के हैं, जो दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं। उन्होंने कहा कि मलेशिया की यह उनकी तीसरी यात्रा है और अनवर इब्राहिम से यह उनकी चौथी मुलाकात है, जो दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती को दिखाती है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में द्विपक्षीय रिश्तों की गति और गहराई प्रेरणादायक रही है और इसके लिए उन्होंने मलेशियाई प्रधानमंत्री का आभार जताया।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर