लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भाजपा बोली, कांग्रेस राहुल के खिलाफ लाए प्रस्ताव
भाजपा बोली, कांग्रेस राहुल के खिलाफ लाए प्रस्ताव
एजेंसी    10 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली .... बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को संसद दो बार स्थगित हुई। दोपहर 2 बजे से संसद की कार्यवाही शुरू हो सकी। शशि थरूर ने बजट पर चर्चा की शुरुआत की। इससे पहले हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से हाथ जोड़कर कहा कि बजट पर चर्चा होने दें। इससे हम सबका नुकसान हो रहा है। आप रोज आकर हंगामा करते हैं। ऐसे में काम नहीं हो पा रहा। 
वहीं, संसद के बाहर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि सबसे गलत और झूठ बोलने वाले व्यक्ति तो राहुल गांधी हैं। कांग्रेस जब तक उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी तब तक कांग्रेस का भविष्य में कुछ नहीं होने वाला है। संसद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि ये बजट दिशाहीन है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस सरकार में पीएम के क्षेत्र में भी विकास नहीं हो रहा है। काशी की विरासत को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे दुख है हम काशी को क्योटो बनते नहीं देख पाए। इससे पहले लोकसभा के बाहर बुक कॉन्ट्रोवर्सी पर राहुल गांधी ने कहा कि या तो पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन। राहुल ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे।’
प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, किताब पर बैन लगाना डराने की कोशिश
भ्रूष्ट सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में कहा कि बीजेपी को तीन बार बंगाल में हार देखनी पड़ी है। चौथी बार भी देखेंगे। सरकार ने बंगाल को बेहद कम फंड दिया। हम आपके सामने नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसी से हमे परेशान कर रही है लेकिन हम इसका भी जवाब देंगे, आप फाइल सीज रहे हैं, बजट रोक रहे हैं लेकिन बंगाल आगे बढ़ेगा। बंगाल के लेबर को लेबर नहीं सस्पेक्ट की तरह देखा जा रहा है। बनर्जी ने कहा कि इन्हें मणिपुर पहुंचने में 2 साल लग गए। ये हर जगह गए लेकिन मणिपुर नहीं। कुछ चीजें बजट से ऊपर होती हैं पर आप ये नहीं समझेंगे। ये भूल गए हैं कि संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है। उन्होंने कहा कि आप किसी के साथ गलत नहीं कर सकते। संविधान आपको रोकेगा।
अखिलेश यादव बोले, नए लेबर कोड लेबर के ही पक्ष में नहीं है
अखिलेश यादव ने कहा कि इस डील और ढील के बाद रुपये का क्या हाल होगा सरकार बताए। यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। ये लेबरकोड लाए जो लेबर के पक्ष में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना आवंटित बजट ही खर्च नहीं कर रही है। पीएम ने गोद लिए गांव को अनाथ छोड़ दिया। सरकार मेरे सवालों का जवाब दे। सभी क्षेत्र की रैंकिंग में हम काफी नीचे आ गए हैं। 2047 तक विकसित भारत तो नहीं बनेगा लेकिन गरीबों के साथ बहुत अन्याय होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि चीन के सवाल पर ये भड़क जाते हैं। वो हमारी जमीन पर नजर रखे है। सरकार इसपर सख्त फैसला ले।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर