लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वंदे मातरम विरोध के पीछे वोट बैंक की राजनीति : इंद्रेश कुमार
वंदे मातरम विरोध के पीछे वोट बैंक की राजनीति : इंद्रेश कुमार
एजेंसी    14 Feb 2026       Email   

नयी दिल्ली..... राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) के संयोजन में आयोजित समारोह में 'भारतीय मुस्लिमों की गौरव गाथाएं' पुस्तक का विमोचन किया।
श्री इंद्रेश कुमार ने शनिवार को हरियाणा भवन में अपने संबोधन में वंदे मातरम को भारत की सांस्कृतिक और स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा बताते हुए कहा कि देश के लाखों मुसलमान गर्व के साथ गाते हैं। उन्होंने कहा कि इसका विरोध संकीर्ण वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है और राष्ट्रगीत को अस्वीकार करना उस साझा विरासत से दूरी बनाना है जिसने भारत को एक सूत्र में जोड़ा। उन्होंने कहा, "राष्ट्र पहले है, राजनीति बाद में।"
श्री इंद्रेश ने बंगलादेश की स्थिति पर कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से वहां की जड़ें भारतीयता से जुड़ी हैं और क्षेत्रीय शांति के लिए भारत-बांग्लादेश सहयोग अनिवार्य है। उनके अनुसार भारत से सकारात्मक संबंध ही वहां स्थायी शांति और स्थिरता का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
जाने माने लेखक याजवेंद्र यादव द्वारा लिखी 'भारतीय मुस्लिमों की गौरव गाथाएं' को वक्ताओं ने भारत की साझा राष्ट्रीय विरासत का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। पुस्तक में स्वतंत्रता संग्राम, सेना, शिक्षा, विज्ञान, साहित्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में भारतीय मुसलमानों के योगदान को रेखांकित किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि यह कृति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में सहायक होगी।
डॉ. शाहिद अख्तर ने कहा कि भारत की वास्तविक ताकत उसकी विविधता और संविधान के प्रति निष्ठा में निहित है तथा शिक्षा सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है, जो कट्टरता और वैचारिक टकराव को कम कर सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीकों को राजनीतिक विवाद का विषय बनाने से बचने की भी अपील की।
डॉ. शालिनी अली ने सहअस्तित्व और पारस्परिक सम्मान को भारतीय समाज की पहचान बताते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों पर चिंता जताई और मानवाधिकारों के प्रश्न पर समान दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विमोचन से पूर्व मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें जनजागरण अभियान, सद्भाव यात्राएं, युवा संवाद और राष्ट्रवादी मूल्यों पर आधारित परिचर्चाओं को तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में देशभर से लगभग 150 पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में शिक्षाविद फिरोजबख्त अहमद, मोहम्मद अफजाल, गिरीश जुयाल, अबू बकर नकवी, सैयद रजा हुसैन रिज़वी, शाहिद सईद, इमरान चौधरी, हाफिज साबरीन, रेशमा हुसैन और एस.के. मुद्दीन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह से यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और साझा सांस्कृतिक प्रतीकों के सम्मान पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है और "नेशन फर्स्ट" केवल नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प है।
इस अवसर पर देशभर से बुद्धिजीवी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम गान से हुई, जिसने कार्यक्रम की राष्ट्रवादी भावना को रेखांकित किया।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर