लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी ने एआई सम्मेलन में सर्बियाई राष्ट्रपति का लेख साझा किया
मोदी ने एआई सम्मेलन में सर्बियाई राष्ट्रपति का लेख साझा किया
एजेंसी    17 Feb 2026       Email   

नयी दिल्ली 17 फरवरी ... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर वुचिच द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की सराहना किये जाने का स्वागत किया है। सर्बियाई राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट केवल एक सम्मेलन नहीं है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जो भारत को वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता विमर्श के केंद्र में स्थापित करता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को इसके जवाब में सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट में कहा, " "सर्बिया के राष्ट्रपति ने लिखा है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट केवल एक सम्मेलन नहीं है। उन्होंने विस्तार से बताया कि यह समिट भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक चर्चा के केंद्र में स्थापित करती है।"
उल्लेखनीय है कि भारत राजधानी दिल्ली में पांच दिन के 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' का आयोजन कर रहा है। इसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर