लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी बोले मैक्रों को पसंद आई मुंबई, फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सुबह मरीन ड्राइव पर जॉगिंग भी की
मोदी बोले मैक्रों को पसंद आई मुंबई, फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सुबह मरीन ड्राइव पर जॉगिंग भी की
एजेंसी    17 Feb 2026       Email   

नयी दिल्ली.... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत यात्रा पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले हुई मुलाकात को शानदार बताते हुए कहा कि श्री मैक्रों को फिल्म नगरी पसंद आयी है और उन्होंने सुबह-सुबह जाॅगिंग का भी मजा लिया।




श्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति और मित्र इमैनुएल मैक्रों से मिलकर काफी खुशी हुई और उन्हें मुंबई वास्तव में ही बेहद पसंद आयी।


 


श्री मोदी ने कहा , " मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मुंबई में मिलकर खुशी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें शहर पसंद आया और उन्होंने सुबह दौड़ का भी मजा लिया। "


 


उल्लेखनीय है कि सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे श्री मैक्रों ने मंगलवार सुबह यहां अपनी व्यस्त दिनचर्या की शुरुआत मुंबई की बेहद मशहूर 'मरीन ड्राइव' पर सुबह की सैर के साथ की।


 


फ्रांसीसी नेता, 17 से 19 फरवरी तक की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आए हुए हैं। उन्होंने श्री मोदी के साथ आज निर्धारित बैठक से पहले अपनी नियमित फिटनेस के लिए समय निकाला। मरीन ड्राइव पर सुबह-सुबह टहलने वालों ने पहले तो इस राष्ट्रप्रमुख को नहीं पहचाना।


 


लेकिन जब यह खबर फैली तो कई दर्शक इस क्षण को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। श्री मैक्रों का जनता के साथ सामान्य आदमी की तरह बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर