लखनऊ ..... अवध विहार योजना स्थित जाह्नवी एन्क्लेव सोसाइटी के मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का अत्यंत सफलतापूर्वक और श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम जानवी एन्क्लेव के अध्यक्ष पंकज मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में ‘श्री अखंड रामचरितमानस पाठ’, ‘भव्य रुद्राभिषेक’ और ‘विशाल भंडारे’ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। इसमें उपाध्यक्ष श्रीनिवास यादव, सदस्य शिशिर चौधरी, एडवोकेट केपी पांडेय, सूर्य प्रताप सिंह, विक्रम के साथ ही विनय तिवारी, लोकेश यादव, विवेक पाण्डेय और ज्ञान प्रकाश ने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। इस आयोजन में सशक्त महिला कार्यकारिणी में सचिव प्रियांशु पांडेय, कोषाध्यक्ष संध्या यादव, सदस्य पूर्णिमा तिवारी, निशा यादव, मनोरमा पांडेय, नमिता मिश्रा, सरिता मिश्रा आदि के अथक परिश्रम का विशेष सहयोग रहा।