लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सुप्रीम कोर्ट ने कन्या भ्रूण हत्या पर गहरी चिंता जताई
सुप्रीम कोर्ट ने कन्या भ्रूण हत्या पर गहरी चिंता जताई
एजेंसी    23 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली ... सुप्रीम कोर्ट ने देश में महिलाओं और विशेष रूप से बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सोमवार को एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि देश के कई हिस्सों में लैंगिक भेदभाव आज भी व्यापक रूप से व्याप्त है और कन्या भ्रूण हत्या इस सामाजिक बुराई का सबसे क्रूर और घिनौना उदाहरण है। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने गुरुग्राम के एक रेडियोलॉजिस्ट के खिलाफ पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 के तहत दर्ज मामले को रद करने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध की पहली सीढ़ी गर्भस्थ शिशु के लिंग का निर्धारण करना है, जिसे कानूनन अपराध घोषित किया गया है।
कोर्ट ने कहा कि संसद ने न केवल लिंग निर्धारण और चयन को गैरकानूनी घोषित किया है, बल्कि गर्भाधान पूर्व और प्रसव पूर्व सभी संबंधित तकनीकों पर भी कड़ा प्रतिबंध लगाया है। पीठ के अनुसार, ‘निर्धारित प्रारूप में रिकार्ड बनाए रखना अनिवार्य है। रिकार्ड न रखना पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत एक दंडनीय अपराध है। इस मामले में रेडियोलॉजिस्ट पर आरोप था कि उसने गर्भवती महिला की अल्ट्रासोनोग्राफी की थी, लेकिन रिकॉर्ड सही तरीके से नहीं रखे गए। कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला अभी ट्रायल (मुकदमे) के अधीन है और इसे शुरुआत में ही खत्म नहीं किया जा सकता। ट्रायल के दौरान ही यह तय होगा कि आरोपित ने कानून के मुताबिक रिकॉर्ड रखा था या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने रेखांकित किया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का मुख्य उद्देश्य देश में गिरते लिंगानुपात को रोकना और लिंग चयन पर अंकुश लगाना है। पीठ ने चेतावनी दी कि ‘लिंगानुपात में असंतुलन से महिलाओं के खिलाफ हिंसा, तस्करी और वधू-खरीद (ब्राइड-बाइंग) जैसी कुरीतियों में वृद्धि होने की संभावना रहती है।’ कोर्ट ने इस कानून को मानवीय अधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि इस अधिनियम का पूरा ध्यान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत बालिकाओं के जीवन के अधिकार की रक्षा करना है। 






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर