नई दिल्ली... अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक नया नारा दिया - ईरान को फिर से बनाओ महान (एमआईजीए)। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि ईरान के 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' करने के अलावा और किसी भी तरह उसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका और उसके साथी देश ईरान को बर्बादी से बाहर निकालने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे और उसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा, "ईरान का भविष्य बहुत शानदार होगा। ईरान को फिर से महान बनाओ।"
श्री ट्रंप के मुताबिक, एक बार जब वहां एक काबिल और स्वीकार्य नेता चुन लिये जाएंगे, तब अमेरिका और उसके कई साथी देश ईरान को विनाश की कगार से वापस लाने के लिए दिन-रात काम करेंगे, ताकि उसकी अर्थव्यवस्था को पहले से बड़ा, बेहतर और ज्यादा ताकतवर बनाया जा सके।