लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नोएडा हवाई अड्डे को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, उड़ानें जल्द शुरू होने की उम्मीद
नोएडा हवाई अड्डे को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, उड़ानें जल्द शुरू होने की उम्मीद
एजेंसी    06 Mar 2026       Email   

नयी दिल्ली.... उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयरोड्रोम लाइसेंस मिल गया है।
नोएडा हवाई अड्डे से परिचालन शुरू होने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है। हवाई अड्डे को सभी मौसम में संचालन के लिए सार्वजनिक उपयोग श्रेणी के अंतर्गत लाइसेंस प्रदान किया गया है। इसका रनवे 10/28 इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) तथा एरोनॉटिकल ग्राउंड लाइटिंग (एजीएल) प्रणाली से लैस है, जो इसे हर मौसम में दिन-रात उड़ानों के परिचालन के लिए योग्य बनाता है। रनवे 3,900 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा है।
इससे पहले नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने नोएडा हवाई अड्डे को घरेलू यात्री सेवा और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवा के मंजूरी प्रदान की थी।हवाई अड्डा संचालक ने बताया कि एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम फिलहाल बीएसीएस के पास समीक्षाधीन है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद वह विमान सेवा कंपनियों के साथ वाणिज्यिक उड़ानों के शिड्यूल और हवाई अड्डे के औपचारिक उद्घाटन पर बात होगी।
हवाई अड्डे के निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है। स्विटजरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल की सहायक कंपनी वाईआईएपीएल इसका निर्माण कर रही है। इसे उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के साथ सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया गया है। इस परियोजना की 40 साल की रियायत अवधि एक अक्टूबर 2021 से शुरू हुई है। इस हवाई अड्डे को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकल्प के रूप में तैयार किया जा रहा है, जहां बोइंग 777-300ईआर जैसे बड़े विमान भी उतर सकते हैं।
पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल के साथ इस हवाई अड्डा की सालाना क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। चार चरणों में पूरी तरह विकसित होने के बाद यह हवाई अड्डा प्रति वर्ष सात करोड़ यात्रियों की आवाजाही के लिए तैयार होगा। एक मल्टी-मॉडल कार्गो हब के साथ इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख हवाई संपर्क केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टफ स्नेलमैन ने कहा कि हवाई अड्डे की यात्रा में एयरोड्रम लाइसेंस मिलना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इस एयरपोर्ट के रनवे और अवसंरचनाओं को विमानों की लैंडिग के लिए सत्यापित करने वाली इंडिगो की ए320 विमान की उड़ान दिसंबर 2024 में उतरी थी।इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस नोएडा हवाई अड्डे से उड़ान भरने पर सहमति जता चुके हैं। अन्य विमान सेवा कंपनियों से भी बात चल रही है। देश में हवाई अड्डों की संख्या वर्तमान में 164 है और सरकार ने साल 2047 तक इसे बढ़ाकर 400 से अधिक करने का लक्ष्य तय किया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विमानन संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विश्व-स्तरीय हवाई अड्डा क्षेत्रीय आर्थिक विकास, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देगा। साथ ही यह क्षेत्र के मौजूदा हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ को कम करने में भी मददगार होगा।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित