लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
शैलेन्द्र शुक्ल    13 Mar 2026       Email   


लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में उतिष्ठ जागृत प्राय वरानिबोधति यानी उठो जागो और आगे लक्ष्य को प्राप्त करो अर्थात चरैवैति चरैवैति सिद्धान्त की निरन्तरता को स्वयं में समाहित कर लेते है और सफलता के उत्कर्ष और लोकप्रियता के शिखर को स्वयं प्राप्त कर लेते हैं, कदचित ऐसे ही व्यक्तित्व के महाधनी रहे प्रो. डॉ. निशीथ राय आपके पिता प्रो. राम कमल राय, इलाहाबाद विश्व विद्यालय के प्रोफेसर रहे और कई साहित्यक पुस्तकों का लेखन किया, निशीथ जी में अपने पिता की आभा, गरिमा को पूर्ण छाप थी। वर्ष 2015 में मैं उनसे पहली बार मिला एक कुलपति की अति व्यस्तता के बावजूद विनम्रता सहृदय रूप में हमसे उनकी भेंट हुई। राष्ट्र भाषा हिन्दी की ‘श्री वृद्धि हेतु समर्पित साहित्यिक संस्था शब्द - सरिता की राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के लिये निवेदन किया, जिसे उन्होंने बड़ी सहजता के स्वयं स्वीकृति देते हुए। समारोह में सम्मिलित हुए। 
यह हमारे लिये गौरवशाली क्षण था उनका सम्मान करने का और उनके अभिभाषण ने सभी को मंत्र मुग्ध किया, उससे उनसे सलाह मशविरा लेते हुए निरन्तरता बनी रही। उनकी सहजता और विनम्रता का स्पष्ट आंकलन इसी बात से है, कि उनके मिलने वालों में उच्चवर्गिय हाई फाई लग्जरी गाड़ियों से आने वालों का ताता  लगा रहता था. दूसरी तरफ गाँव देहात से आने वाले लोग भी रहते थे। लेकिन सबको आदर और सम्मान से उनकी समस्या का यथोचित हल निकालना ही उनकी प्राथमिकता रहती रही। आज विशिष्ट जनों से आम जन मानस को स्मृति पटल में आज भी उसी भाव से रचे बसे हैं, आज उनके जन्म दिवस पर कोटि कोटि नमन।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित