लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नेपाली पीएम बालेन्द्र शाह ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
नेपाली पीएम बालेन्द्र शाह ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
एजेंसी    28 Mar 2026       Email   

नई दिल्ली ... नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारत के साथ रिश्तों को नई गति देने की इच्छा जाहिर करते हुए शनिवार को कहा कि वह भारत संग  ‘घनिष्ठता के साथ काम करने को उत्सुक’ हैं और शपथ ग्रहण के बाद शुभकामनाएं देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। शुक्रवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शाह को बधाई देते हुए कहा था कि वह नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ मिलकर भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करने के उत्सुक हैं। पीएम मोदी के संदेश के जवाब में नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा,  ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमारे दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने और हमारी जनता की साझा समृद्धि के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। क्षेत्रीय रणनीतिक दृष्टि से नेपाल, भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण देश माना जाता है, और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग को इस परिप्रेक्ष्य में खास अहमियत दी जाती है। 






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के