लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार; बजाज फिनसर्व बनकर देशभर में लोन ठगी
दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार; बजाज फिनसर्व बनकर देशभर में लोन ठगी
एजेंसी    08 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली... दिल्ली पुलिस ने पीतमपुरा इलाके में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं। यह गिरोह खुद को बजाज फिनसर्व और अन्य वित्तीय संस्थानों का प्रतिनिधि बताकर देशभर में लोगों से ठगी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना के बाद एक संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां आरोपी मोबाइल फोन के जरिए लोगों को ठगी के लिए कॉल करते पाए गए।
बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि गिरोह लोगों को लोन और बीमा का लाभ दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 1,500 से 2,000 रुपये तक की रकम व्हाट्सएप पर भेजे गए क्यूआर कोड के जरिए वसूली जाती थी। पैसे मिलने के बाद न तो कोई सेवा दी जाती थी और न ही रकम वापस की जाती थी।
पूछताछ में एक महिला आरोपी, जो इस गिरोह की सरगना बताई जा रही है, ने खुलासा किया कि वे लोग तय स्क्रिप्ट के अनुसार बात करते थे और पकड़े जाने से बचने के लिए बार-बार सिम कार्ड बदलते थे। छापेमारी के दौरान उसी परिसर में एक अलग कमरे से संचालित एक और समूह का भी खुलासा हुआ, जिससे इस नेटवर्क के बड़े और संगठित होने के संकेत मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन को मैनेजर नियंत्रित करते थे, जो कॉल करने वालों को संभावित पीड़ितों का डाटाबेस उपलब्ध कराते थे। मुख्य साजिशकर्ताओं की तलाश जारी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 36 मोबाइल फोन (कीपैड और स्मार्टफोन) और ठगी का रिकॉर्ड रखने वाले रजिस्टर भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीतमपुरा, रोहिणी, जनकपुरी और इंदरपुरी समेत दिल्ली के विभिन्न इलाकों के निवासियों के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31