नई दिल्ली ... मानसा जिले के कुलाना गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने मंगलवार तड़के यदविंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 5ः30 बजे से जारी है। सूत्रों के अनुसार, यदविंदर की पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्टी के साथ चैट और बातचीत हुई है। एनआईए इसी संबंध में जांच कर रही है।
एनआईए की टीम यदविंदर सिंह के घर की तलाशी ले रही है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शहजाद भट्टी इस व्यक्ति से किस प्रकार के काम करवाना चाहता था। यादविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि करीब दो साल पहले वह पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। उस दौरान दोनों के बीच चैट और बातचीत भी हुई थी। इसी मामले में एनआईए की टीम उनके घर पहुंची थी और उनसे पूछताछ कर जानकारी हासिल की थी। यादविंदर ने बताया कि इसके बाद उसकी शहजाद भट्टी से कोई बातचीत नहीं हुई