लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यूक्रेन के खार्किव पर रूस का भीषण हमला 4 नागरिकों की मौत, 10 घायल
यूक्रेन के खार्किव पर रूस का भीषण हमला 4 नागरिकों की मौत, 10 घायल
एजेंसी    09 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र में मंगलवार सुबह रूस ने फिर भीषण बमबारी की, जिसमें एक 22 वर्षीय महिला समेत चार नागरिकों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खार्किव के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव के अनुसार, रूसी सेना ने चुगुइव शहर को निशाना बनाकर यह हमला किया। इस हमले के कारण रिहायशी इलाकों में भीषण आग लग गई, जिससे बहुमंजिला इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और कम से कम 18 वाहन मलबे में तब्दील हो गए हैं। 
खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने टेलीग्राम पर लिखा, दुश्मन ने चुगुइव शहर पर हमला किया है, इस हमले में 22 वर्षीय महिला सहित चार लोग मारे गए हैं। वहीं, खार्किव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बताया कि उनके शहर में 10 लोग घायल हुए हैं। हाल के महीनों में रूस की तरफ से रिहायशी इलाकों पर किए जाने वाले हमलों में तेजी आई है। अप्रैल में प्रकाशित संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार, रूस द्वारा फरवरी 2022 में आक्रमण शुरू करने के बाद से यूक्रेनी क्षेत्रों में कम से कम 15,850 नागरिक मारे गए हैं।






Comments

अन्य खबरें

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।