लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटे: योगी
सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटे: योगी
एजेंसी    17 Jul 2025       Email   

वाराणसी, ... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे योगी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रही परियोजनाओं को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जातीय वैमनस्य, अराजकता फैलाने और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क की जद में आने वाले धर्मस्थलों को स्थानीय लोगों से बातचीत कर उपयुक्त स्थान पर विधि-विधान के साथ स्थापित कराया जाए। उन्होंने दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को बरसात के तुरंत बाद शुरू करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने वाराणसी को टीबी मुक्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने नवंबर तक जिले को पूरी तरह टीबी मुक्त करने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया।
बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 64 बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपए है। कज्जाकपुरा फ्लाइओवर का कार्य सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को श्रावण मास की तैयारियों, जिले की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारी दी।






Comments

अन्य खबरें

सोनभद्र में बंदूक लहराते बनायी रील, चार गिरफ्तार
सोनभद्र में बंदूक लहराते बनायी रील, चार गिरफ्तार

सोनभद्र ... उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में पुलिस ने एक दिन पूर्व मारकुंडी घाटी में बाइक पर सवार चार युवकों को बंदूक लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में

बालासोर की बेटी के परिजनों को मिले न्याय : राहुल-अलका
बालासोर की बेटी के परिजनों को मिले न्याय : राहुल-अलका

नयी दिल्ली, .....कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने कहा है कि ओडिशा में बालासोर की बेटी के साथ हुई अमानवीयता अत्यंत

राहुल पर बोले रिजिजू, विपक्ष का काम केवल सरकार की आलोचना करना नहीं होता
राहुल पर बोले रिजिजू, विपक्ष का काम केवल सरकार की आलोचना करना नहीं होता

नयी दिल्ली .... संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा है कि विपक्ष की भूमिका केवल देश तथा सरकार की आलोचना तक सीमित नहीं रहती बल्कि उसे देश को आगे बढाने में भी सकारात्मक योगदान देना चाहिए। श्री

लिफ्ट में फंसे UPSC स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, आखिरी सांस तक मदद की गुहार लगाता रहा
लिफ्ट में फंसे UPSC स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, आखिरी सांस तक मदद की गुहार लगाता रहा

दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम भयानक आग लगने की घटना में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र धीरेंद्र विक्रम सिंह (24) की दर्दनाक मौत हो गई। धीरेंद्र लिफ्ट में फंसे हुए थे और