लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
एजेंसी    04 Sep 2025       Email   

नई दिल्ली ....। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में हुए सुधारों के फायदे गिनाए। साथ ही कांग्रेस पर हमला भी बोला है। वे  शिक्षक दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के विजेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय पर बदलाव के बिना, हम आज की वैश्विक परिस्थितियों में अपने देश को उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार जरूरी हैं। मैंने देशवासियों से यह भी वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने इन सुधारों को 22 सितंबर से लागू होने की वजह भी बताई। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 22 सितंबर को यानी नवरात्रि के पहले दिन, अगली पीढ़ी का सुधार लागू होगा क्योंकि ये सभी चीजें निश्चित रूप से मातृशक्ति से जुड़ी हैं। आगे उन्होंने कहा कि आठ साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ था, तो कई दशकों का सपना साकार हुआ था। यह चर्चा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू नहीं हुई। ये चर्चाएं पहले भी होती थीं लेकिन कभी कोई काम नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्रस्भ् आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। दरअसल, ये सुधार देश के लिए समर्थन और विकास की डबल खुराक हैं। एक तरफ़ देश के आम लोगों का पैसा बचेगा, तो दूसरी तरफ़ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। 






Comments

अन्य खबरें

हिमाचल में बादल फटा, मंडी में लैंडस्लाइड
हिमाचल में बादल फटा, मंडी में लैंडस्लाइड

नई दिल्ली (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नम्होल में शुक्रवार देर रात बादल फटा। इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। सड़कें भी बह गई, कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, मंडी जिले के

राहुल के खुलासे वाले एक लाख फर्जी मतदाताओं को भी नोटिस दिया है क्या? : खेड़ा
राहुल के खुलासे वाले एक लाख फर्जी मतदाताओं को भी नोटिस दिया है क्या? : खेड़ा

नयी दिल्ली.... कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि दो जगह से मतदाता सूची में नाम होने पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से उन्हें नोटिस मिला है जिससे साफ होता है कि आयोग सत्तारूढ दल के

लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे सेनाएं,जीत के लिए प्रौद्योगिकी और रणनीति में महारत जरूरी: राजनाथ
लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे सेनाएं,जीत के लिए प्रौद्योगिकी और रणनीति में महारत जरूरी: राजनाथ

डा. अंबेडकर नगर (महू) ...... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि युद्धों की बढती जटिलता और अनिश्चितता के मौजूदा दौर में केवल सैनिकों या हथियारों की संख्या ही पर्याप्त नहीं है बल्कि अत्याधुनिक

भारत पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: जोशी
भारत पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: जोशी

नयी दिल्ली...केंद्रीय नवीन एवं नवीनीकृत ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारत साल अगले पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। वैश्विक पवन ऊर्जा