लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यूपी में कैदियों की रिहाई के नियमों में होगा बदलाव
यूपी में कैदियों की रिहाई के नियमों में होगा बदलाव
डेली न्यूज़ नेटवर्क    03 Jan 2026       Email   

लखनऊ ..... राज्य में कैदियों की समयपूर्व रिहाई को लेकर नए नियम बनाए जाएंगे। वर्तमान में कैदियों की समयपूर्व रिहाई गंभीर बीमारी, दिव्यांगता व उनकी आयु के आधार पर की जाती है। साथ ही महिला कैदियों को रिहाई में प्राथमिकता दी जाती है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सुझाव और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद अब कारागार प्रशासन बंदियों की समयपूर्व स्थायी रिहाई को लेकर नए नियम बना रहा है।
शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग की बैठक में कैदियों की रिहाई से संबंधित विभिन्न प्रविधानों, उद्देश्यों एवं प्रक्रिया पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने इस संदर्भ में समयपूर्व रिहाई से संबंधित नीति, पात्रता मानदंड, प्रक्रिया तथा अपेक्षित सुधारात्मक पहलुओं को लेकर राज्यपाल को प्रस्तुतिकरण भी दिया। राज्यपाल ने कहा कि समयपूर्व रिहाई की प्रक्रिया पारदर्शी, न्यायसंगत एवं सुधारात्मक उद्देश्य को लेकर होनी चाहिए। कैदियों को कारागारों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कैदियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और उनकी आय व कौशल विकास पर और ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। राज्यपाल ने गुजरात स्थित राष्ट्रीय फारेंसिक साइंस विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय रक्षा शक्ति महाविद्यालय तथा इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के अपने दौरे के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों में अपराध की जांच, दोषियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), फारेंसिक विज्ञान एवं अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि जेल परिसरों में कैदियों द्वारा उपजाई जा रही शाक-सब्जियों के उपयोग की संभावनाओं का अध्ययन किया जाए।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन