लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
एजेंसी    15 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी दिन में एक बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह वहां देश के जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और कुछ चुनी हुई स्टार्टअप इकाइयों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री की उपस्थिति में अपनी उद्यम यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
मोदी सरकार ने स्टार्टअप इंडिया को 16 जनवरी 2016 को एक परिवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में प्रारंभ किया था। इसका उद्देश्य भारत को नौकरी मांगने वालों के बजाय नौकरी देने वालों का देश बनाने के साथ, नवाचार को बढ़ावा देना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश से होने वाले विकास को सक्षम बनाना है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर आज इस बारे में एक पोस्ट में कहा, ' हमारे स्टार्टअप भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दे रहे हैं!' उन्हों लिखा है, ' प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई यह पहल नवाचार, उद्यमशीलता , और निवेश से से होने वाली आर्थिक वृद्धि को सक्षम बनाना जारी रखे हुए है।'
श्री गोयल ने कहा है कि स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के समारोह में प्रधानमंत्री शामिल होंगे, जिससे भारत में उद्यमशीलता के वातावरण को और बल मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा करने वालों के भविष्य को प्रेरणा मिलेगी।
सरकार का कहना है कि पिछले एक दशक में, स्टार्टअप इंडिया भारत के आर्थिक और नवाचार ढांचे का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसने संस्थागत व्यवस्था को मजबूत किया है, पूंजी और मेंटरशिप तक पहुंच बढ़ाई है, और स्टार्टअप्स को सभी क्षेत्रों और जगहों पर बढ़ने और विस्तार करने के लिए एक अच्छा माहौल बनाया है।
सरकारी आकड़ों के अनुसार इस दौरान भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें देश भर में 2,00,000 से ज़्यादा स्टार्टअप्स को मान्यता मिली है। ये उद्यम रोजगार पैदा करने, नवाचार से होने वाले आर्थिक विकास और अलग-अलग क्षेत्रों में घरेलू वैल्यू चेन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और