नई दिल्ली .... लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। राहुल ने मंगलवार दोपहर दो बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया। कहा मुझे बोलने दिया जाए। उनके यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे। इस बीच हंगामा तेज होता गया। राहुल ने सोमवार को भी 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश की थी।
हंगामा बढ़ने पर स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल को रोका और दूसरी पार्टियों के सांसदों को बोलने को कहा, लेकिन राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय और डीएमके सांसद डी एम कातिर आनंद ने बोलने से इनकार कर दिया। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते वेल में पहुंच गए। स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से 8 सांसदों को निलंबित करने, अमेरिका-भारत ट्रेड डील, एपस्टीन समेत अन्य मुद्दों पर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाउडी मोदी-सरेंडर मोदी, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी, मोदी ट्रम्प-भाई भाई, देश बेचकर खाई मलाई और किसान विरोधी-नरेंद्र मोदी के नारे लगाए। लोकसभा से कांग्रेस के आठ सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘यह बिल्कुल हास्यास्पद है। लोकतंत्र में हर सदस्य को बोलने का अधिकार होना चाहिए और उनकी चिंताओं को सुना जाना चाहिए।’
हंगामा के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित : स्पीकर ने दूसरे सांसद को बोलने का कहा। राहुल से बोले मैंने बार-बार नेता विपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने का कहा है। लेकिन वे बोलना नहीं चाहते हैं। सदन में जमकर हंगामा हुआ। राहुल ने कहा भारत और चीन के रिश्ते पर बात करना जरूरी है। इसके बाद कार्यवाही 3 बजे स्थगित हो गई। अभी की कार्यवाही 14 मिनट चली।
रिजिजू बोले, राहुल गांधी समझदारी दिखाएं : संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा अभी जारी है। लोकसभा में इसकी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन राहुल गांधी की वजह से पूरी बहस बाधित हो गई थी। राज्यसभा में भी अच्छी चर्चा हुई है।