लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राज्यसभा में एलपीजी संकट पर हंगामा
राज्यसभा में एलपीजी संकट पर हंगामा
एजेंसी    16 Mar 2026       Email   

नई दिल्ली .... बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में एलपीजी सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। इस पर भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने खड़गे को टोका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपदा में भी राजनीति कर रही है। इसके बाद भी खड़गे ने बोलना जारी रखा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता जवाब नहीं सुनते है। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। पार्टी ने चुनाव आयोग के बंगाल के अधिकारियों को हटाने के फैसले का विरोध किया। लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुछ विपक्षी सांसदों ने अपने मुद्दे तुरंत उठाने की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उन्हें दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल खत्म होने के बाद बोलने का मौका दिया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांसदे के सवालों के जवाब दिए। राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर रंजन गोगोई को विदाई दी गई। 9 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले हफ्ते में विपक्ष के विरोध के कारण सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होने वाला प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पा रहा था।
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अब सदन की अगली बैठक 17 मार्च को सुबह 11ः30 बजे होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि 2026 में कर्ज वसूली अधिकरण और कर्ज वसूली अपीलीय अधिकरण  में लंबित मामलों के निपटारे के आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान रुक्कत्र की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पैदा हो रहे संकट की पहले से जानकारी थी। इसके बावजूद सरकार ने ईरान के साथ अपने संबंधों को मजबूत नहीं रखा, जिसकी वजह से अब देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी और ईंधन संकट का डर पैदा हो गया है। भारत अपनी करीब 60 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत पश्चिम एशिया से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते पूरी करता है। 2019 तक भारत के ईरान के साथ अच्छे संबंध थे और चाबहार पोर्ट में करोड़ों का निवेश भी किया गया था। लेकिन हाल की घटनाओं पर सरकार की चुप्पी के कारण हालात बिगड़े हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा ईंधन और एलपीजी संकट के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।
स्पीकर ओम बिरला ने 
सर्वदलीय बैठक बुलाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शाम 4ः30 बजे अपने चैंबर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सांसदों के तख्तियां और पोस्टर लेकर सदन में आने पर चर्चा होनी है।
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा- रेल बजट से यूपी की जनता निराश
लोकसभा में रेल मंत्रालय की ग्रांट्स पर चर्चा के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मौजूदा रेल बजट से उत्तर प्रदेश की जनता निराश है। उन्होंने कहा कि अयोध्या चुनाव जीतने के बाद सरकार ने यूपी का बजट लगातार घटा दिया। कुछ योजनाएं बनारस के नाम पर जरूर आईं, लेकिन बाकी उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिला।
राज्यसभा में सीपीआई(एम) सांसद ने एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाया 
सांसद जॉन ब्रिटास ने विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के बाद पैदा हुई।






Comments

अन्य खबरें

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से