लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

व्यापार समझौते पर भारत अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में, समझौता टालने की बात सही नहीं: विदेश मंत्रालय
व्यापार समझौते पर भारत अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में, समझौता टालने की बात सही नहीं: विदेश मंत्रालय
एजेंसी    19 Mar 2026       Email   

नयी दिल्ली .... भारत ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को कुछ महीनों तक स्थगित करने से संबंधित मीडिया रिपोर्टों को गलत बताते हुए कहा है कि दोनों देश इस समझौते के बारे में निरंतर संपर्क बनाये हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को यहां साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर मीडिया में आ रही रिपोर्ट सही नहीं हैं और ये वास्तविक स्थिति को सही रूप में प्रस्तुत नहीं करती।
उन्होंने कहा ," हमने वह रिपोर्ट देखी है। वह सही नहीं है। भारत और अमेरिका सभी व्यापारिक मुद्दों पर निकट संपर्क में बने हुए हैं। इसलिए स्थिति यही है कि वह रिपोर्ट उस विषय पर हमारी वास्तविक स्थिति को सही रूप में प्रस्तुत नहीं करती।"
इन मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल कानून के तहत लगाये गये शुल्कों वहां के सुप्रीम कोर्ट द्वारा गैर कानूनी करार दिये जाने के बाद मलेशिया सहित कई देश अमेरिकी के साथ व्यापार समझौतों से पीछे हट रहे हैं और भारत ने भी समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया कुछ महीनों के लिए टाल दी है।






Comments

अन्य खबरें

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।