लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आरएसएस की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभाव जगाने की रही :कौशल जी
आरएसएस की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभाव जगाने की रही :कौशल जी
एजेंसी    19 Mar 2026       Email   

लखनऊ .... राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभाव जगाने की रही है। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी जीवनशैली को समाज परिवर्तन का आधार बताया।
गुरुवार को हिंदू नववर्ष 2026 पर लखनऊ के 1090 चौराहा के निकट आयोजित भव्य कार्यक्रम में इस बार “पंच परिवर्तन” को सामाजिक जागरण के केंद्रीय संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के तत्वावधान में हुए इस आयोजन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के संदर्भ में समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।
इस मौके पर इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास जी ने इसे आत्मचिंतन और नवसंकल्प का पर्व बताते हुए कहा कि जीवन में संतुलन ही सशक्त समाज की नींव है। वहीं अशोक केडिया जी ने सामाजिक समरसता को भारत की शक्ति बताते हुए भेदभाव से ऊपर उठने की अपील की।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण मुंबई के गायक सुरेश शुक्ला की भजन संध्या रही, जबकि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारतीय परंपरा की झलक दिखाई। साथ ही निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को कुटुंब और पर्यावरण जैसे विषयों से जोड़ा गया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि 138 विद्यालयों और 131 चौराहा समितियों के माध्यम से पूरे लखनऊ में व्यापक जनसंपर्क और सहभागिता सुनिश्चित की गई, जिससे नववर्ष का उत्सव जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और