लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अब ईरान के महत्वपूर्ण गैस ढ़ांचों नहीं करेगा हमला : ट्रंप
अब ईरान के महत्वपूर्ण गैस ढ़ांचों नहीं करेगा हमला : ट्रंप
एजेंसी    19 Mar 2026       Email   

तेहरान/न्यूयॉर्क....... अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित एक प्रमुख सैन्य बेस 'फोर्ट मैकनेयर' के ऊपर कई अज्ञात ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिकी सुरक्षा हलकों में हड़कंप मच गया है और इस घटना के बाद व्हाइट हाउस में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई तथा सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया गया है।
'द वाशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, इसी सैन्य बेस पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का निवास स्थान भी है।
इस बीच, ईरान ने गुरुवार को कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर अमेरिकी और इजरायली हमले के लिए अपनी धरती को उपलब्ध कराने हेतु तीखा हमला बोला है और सभी प्रकार के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि आमिर सईद इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में कहा कि 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ हमले की शुरुआत के बाद से, कतर और कुछ अन्य पड़ोसी देशों के क्षेत्र का उपयोग ईरान के खिलाफ हमले करने के लिए किया गया है।
ईरानी राजदूत ने अपने पत्र में कहा कि कतर के 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत कृत्यों' के कारण ईरान को हुए सभी भौतिक और नैतिक नुकसान के मुआवजे देना चाहिए।
इससे पहले अरब और इस्लामी देशों के 12 विदेश मंत्रियों ने पड़ोसी देशों पर ईरानी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे हमलों को किसी भी बहाने से उचित नहीं ठहराया जा सकता है।
अज़रबैजान, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों ने गुरुवार को रियाध में एक बैठक की और तत्काल शत्रुता समाप्त करने एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने का आह्वान किया।
कतर के विदेश मंत्रालय ने रास लाफान औद्योगिक शहर पर हुए हमलों की निंदा करते हुए इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और चेतावनी दी कि उसके पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है।
साथ ही, कतर ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष से संपर्क कर अपने क्षेत्र पर जारी ईरानी हमलों के कारण अपनी सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के संबंध चिंताएं जाहिर की है। संयुक्त राष्ट्र को भेजा गया कतर का यह नवां पत्र है।
इससे पहले, रूस ने ईरान में स्थित बुशहर परमाणु ऊर्जा संयत्र पर हुए गैर-जिम्मेदाराना हमले की निंदा की है और कहा है कि इजराइल और अमेरिका को ऐसे लापरवाह हमले बंद करने चाहिए, जो सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल अब ईरान के महत्वपूर्ण गैस बुनियादी ढांचे पर और हमले नहीं करेगा। युद्ध के तेजी से बढ़ते 'ऊर्जा मोर्चे' को नियंत्रित करने के प्रयास में ट्रंप का यह बयान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने ईरान युद्ध को तत्काल समाप्त करने और तनाव कम करने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह संघर्ष जारी रहा, तो इससे न केवल पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ेगी, बल्कि यूक्रेन में रूस के खिलाफ जारी प्रयासों को भी गहरा धक्का लगेगा।
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने व्हाइट हाउस से ईरान युद्ध का समर्थन करने के लिए 200 अरब डॉलर से अधिक धनराशि के अनुरोध को मंजूरी देने के लिए कहा है। यह जानकारी स्पूतनिक ने वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से दी।
ईरान ने पुलिस अधिकारियों की हत्या करने और इस साल की शुरुआत में हुई अशांति के दौरान अमेरिका और इजरायल के समर्थन में गतिविधियों को अंजाम देने के दोषी करार दिये गये तीन लोगों को गुरुवार को फांसी दे दी।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने