लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कानपुर में फर्जी स्कीम के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार
कानपुर में फर्जी स्कीम के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार
एजेंसी    28 Mar 2026       Email   

कानपुर.... उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिल्हौर थाना पुलिस ने फर्जी स्कीम के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्हौर में दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र (26), लवकुश उर्फ ठाकुर (29) और अरुण कुमार उर्फ छोटू (20) निवासी ग्राम गौरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं में अधिक लाभ का लालच देकर ठगी करते थे। इसके लिए वे पुराने बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे या आधार कार्ड के जरिए नई सिम लेकर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाते थे। आरोपी जाली आधार कार्ड तैयार कर अपनी पहचान छिपाने के लिए उनका उपयोग करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, तीन फर्जी आधार कार्ड, चार पासबुक और पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में थाना बिल्हौर एवं साइबर सेल पश्चिम जोन के अधिकारी शामिल रहे।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के