लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

क्लस्टर-मॉडल से बुनकरों को बाजार डिजाइन और तकनीक से जोड़ेंगे
क्लस्टर-मॉडल से बुनकरों को बाजार डिजाइन और तकनीक से जोड़ेंगे
एजेंसी    09 Apr 2026       Email   

लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि बुनकर केवल परंपरा के संवाहक नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं। उनकी आय, सम्मान और आजीविका की स्थिरता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को हथकरघा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बुनकरों की स्थिति सुधारने के लिए क्लस्टर आधारित विकास मॉडल तैयार करें। सीएम ने कहा हथकरघा क्षेत्र को वैल्यू चेन मॉडल पर विकसित किया जाए। बुनकर बहुल क्षेत्रों में क्लस्टर विकसित कर उत्पादन, डिजाइन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार को एक साथ जोड़ा जाए।डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स और ब्रांडिंग के जरिए बुनकरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ा जाए। पॉवरलूम बुनकरों के बिजली बिल कम करने के लिए व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करें।सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर बुनकरों की बिजली लागत में स्थायी कमी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लस्टर में बुनकरों को पंजीकृत इकाइयों के रूप में संगठित किया जाए। हर क्लस्टर को आधुनिक मशीनरी, उन्नत डिजाइन, कौशल प्रशिक्षण और बेहतर बाजार पहुंच से जोड़ा जाएगा। उन्होंने ‘डिजाइनर-कम-मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव’ और एक्सपोर्ट हाउस जैसे मॉडल को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। योगी आदित्यनाथ ने पॉवरलूम बुनकरों की सबसे बड़ी समस्या बिजली बिल को कम करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने हथकरघा विभाग और पावर कॉर्पोरेशन को मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर लंबे समय तक राहत पहुंचाने की रणनीति पर काम करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश का बुनकर समुदाय हमारी समृद्ध विरासत, रोजगार और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। हमें ऐसी पारदर्शी और व्यावहारिक नीति बनानी है, जिससे बुनकरों को वास्तविक लाभ मिले और पारंपरिक बुनकरी को नई ऊंचाई मिले। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो