लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बने आईपीएस राजीव कृष्ण
यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बने आईपीएस राजीव कृष्ण
डेली न्यूज़ नेटवर्क    31 May 2026       Email   

उत्तर प्रदेश को चार वर्ष बाद मिला स्थायी पुलिस प्रमुख, राजीव कृष्णा की स्थायी डीजीपी पद पर तैनाती का आदेश जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजीव कृष्णा के नाम के प्रस्ताव को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी
राजीव कृष्णा के पास बरकरार रहेगा निदेशक सतर्कता अधिष्ठान का पद

लखनऊ ... उत्तर प्रदेश पुलिस को चार वर्ष बाद पुलिस महानिदेशक मिला है। अभी तक कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक की भूमिका में काम कर रहे 1991 बैच के आईपीएस अफसर राजीव कृष्णा अब स्थायी पुलिस महानिदेशक हो गए हैं। राजीव कृष्णा पिछले एक वर्ष से कार्यकारी पुलिस महानिदेशक बने हुए थे। राजीव कृष्णा जून 2025 से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजीव कृष्णा की नियुक्ति का आदेश अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने जारी किया। राजीव कृष्णा के पास निदेशक सतर्कता अधिष्ठान का भी चार्ज रहेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थायी पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग के नियमों के तहत प्रक्रिया पूरी की थी। इस पद के लिए शासन स्तर पर तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों रेणुका मिश्रा (1990 बैच), पियूष आनंद (1990 बैच) और राजीव कृष्णा (1991 बैच) के नामों का एक पैनल तैयार कर भेजा गया था। इन तीनों योग्य और वरिष्ठ दावेदारों के पैनल में से अंततः वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्णा के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वसनीय अफसर के नाम पर मुहर लगा दी है। संघ लोक सेवा आयोग से भेजे गए पैनल पर शासन स्तर पर गहन मंथन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजीव कृष्णा के नाम के प्रस्ताव को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। मुकुल गोयल के मई 2022 से पद से हटने के बाद अब यूपी पुलिस को पूर्णकालिक डीजीपी मिला है। मुकुल गोयल के हटने के बाद से अब तक डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा, विजय कुमार, प्रशांत कुमार कार्यवाहक डीजीपी रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग करने वाले राजीव कृष्णा वर्ष 2024 में महानिदेशक पद पर प्रोन्नत हुए थे। उनके स्थायी डीजीपी नियुक्त होने से उत्तर प्रदेश को चार वर्ष बाद स्थायी पुलिस प्रमुख मिला है। पुलिस सेवा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है और 2024 में पुलिस महानिदेशक के सर्वोच्च रैंक पर पदोन्नत हुए हैं। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के मूल निवासी राजीव कृष्णा का जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके बाद भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुने गए। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी की भर्ती 15 सितंबर 1991 को हुई थी और 21 अक्टूबर 1993 को कन्फर्म हुए तो दस अक्टूबर 1995 को उन्हें सीनियर स्केल मिला।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी