लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वरिष्ठतम आईएएस अधिकरी अर्चना अग्रवाल राजस्व परिषद की अध्यक्ष नियुक्त
वरिष्ठतम आईएएस अधिकरी अर्चना अग्रवाल राजस्व परिषद की अध्यक्ष नियुक्त
डेली न्यूज़ नेटवर्क    31 May 2026       Email   

लखनऊ ... उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार के रविवार को सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठतम आईएएस अधिकरी अर्चना अग्रवाल को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसको उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल इसके साथ ही अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और अपर मुख्य सचिव परिवहन की भी जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद की दौड़ में अर्चना अग्रवाल के साथ दीपक कुमार, बीएस मीना और लीना जौहरी भी वरिष्ठता क्रम में थे। राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अर्चना अग्रवाल का दावा सबसे मजबूत था। राजस्व परिषद प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक संस्थाओं में शामिल है, जहां भूमि, राजस्व और अपील से जुड़े बड़े मामलों की निगरानी होती है। अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद की कमान मिलने को शासन स्तर पर अहम प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। अर्चना अग्रवाल अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी निर्णय लेने की शैली और शासन-प्रशासन में लंबे अनुभव के लिए विख्यात हैं। अर्चना अग्रवाल का उत्तर प्रदेश समेत केंद्र सरकार की सेवा में लंबा अनुभव है। वह 2009 में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर भी रह चुकी थीं। इसी वर्ष उनकी केंद्र से उत्तर प्रदेश में वापसी हुई और उन्हें परिवहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया। अर्चना अग्रवाल को 16 वर्ष बाद फिर से परिवहन विभाग मिला है। अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा में 36 वर्ष का सेवाकाल को इसी साल पूरा कर रही हैं। सितंबर माह में उनका रिटायरमेंट होना है।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और