लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से की मुलाकात
विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से की मुलाकात
एजेंसी    21 Jul 2026       Email   

नई दिल्ली .... राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की और ‘ऊर्जा सुरक्षा’ को मजबूत करने तथा ‘समुद्री मार्गों की सुरक्षा’ सहित क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की। डोभाल की यह यात्रा ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है तथा अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों तथा ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान की आशंकाएं बनी हुई हैं।
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के अनुसार, डोभाल ने सोमवार को रियाद में शहजादे फैसल से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। इस साल डोभाल की सऊदी अरब की यह तीसरी यात्रा है।
 मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि ‘’दोनों पक्षों ने क्षेत्र के ताजा घटनाक्रमों तथा ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों पर भी चर्चा की। बैठक में सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री सऊद अल-साती भी मौजूद थे। डोभाल की यह यात्रा ऐसे समय हुई है जब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ ‘समुद्री नाकाबंदी’ की घोषणा करते हुए बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी अरब के जहाजों को रोकने की बात कही है। हूतियों का दावा है कि यह कदम यमन के उनके नियंत्रण वाले क्षेत्रों के बंदरगाहों और हवाई अड्डों की कथित नाकाबंदी के जवाब में उठाया गया है। सऊदी अरब ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। इस घटनाक्रम ने प्रमुख वैश्विक समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं। अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंकाएं पहले से ही बनी हुई हैं। डोभाल इससे पहले फरवरी और अप्रैल में भी रियाद गए थे। अप्रैल की यात्रा के दौरान उन्होंने सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादे फैसल, ऊर्जा मंत्री शहजादे अब्दुल अजीज बिन सलमान व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसैद बिन मोहम्मद अल ऐबान से वार्ता की थी। भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक, ऊर्जा और आर्थिक क्षेत्रों में घनिष्ठ संबंध हैं। 






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और