लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पीएम चुप क्यों हैं, घायल हुए छात्रों से मिलने अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी
पीएम चुप क्यों हैं, घायल हुए छात्रों से मिलने अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी
एजेंसी    21 Jul 2026       Email   

नई दिल्ली .... लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई बर्बरता को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, उसके लिए पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए।
संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्होंने पुलिस द्वारा पीटे गए छात्रों से माफी तक नहीं मांगी है। उन्हें बोलना चाहिए और इस बकवास को खत्म करना चाहिए। बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने पहुंचे है। इससे पहले, मंगलवार सुबह संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग की। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर